Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही 40 हजार की अग्रेजी शराब बरामद

चंदौली। डीडीयू जीआरपी ने शुक्रवार सुबह अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच से भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही 40 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की बोतलें मात्र दस किलो भूसे में छिपाई गई थीं।

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही 40 हजार की अग्रेजी शराब बरामद

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। डीडीयू जीआरपी ने शुक्रवार सुबह अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच से भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही 40 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की बोतलें मात्र दस किलो भूसे में छिपाई गई थीं। हालांकि, इस दौरान कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हुआ। भूसे में शराब छिपाकर तस्करी करने का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बिहार में शराब तस्करी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। पिछले महीने शराब तस्करों ने बारमेड़ एक्सप्रेस में आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से सीमावर्ती इलाकों में तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिर भी, तस्कर नए-नए तरीके ढूंढकर शराब बिहार पहुंचा रहे हैं। चंदौली में आरपीएफ हत्या कांड के बाद शराब तस्करी पर रोक लगी थी, लेकिन तस्कर अब दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से शराब ट्रेनों के जरिए बिहार भेज रहे हैं। 

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह पांच बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच के दौरान लावारिस हालत में एक भूसे की बोरी मिली। शक होने पर जब बोरी को खोला गया तो उसमें 230 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये है। शराब की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।