Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

बाढ़ के पानी में डूबने से दो की मौत, शव बरामद, पसरा मातम

पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर तथा एक अधेड़ किसान की मौत हो गई है।

बाढ़ के पानी में डूबने से दो की मौत, शव बरामद, पसरा मातम

- सिमरी में ननिहाला आया किशोर डूबा, ब्रह्मपुर में पशुचारा लाने जा रहे अधेड़ किसान की डूबने से मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

बाढ़ के पानी में डूबने से दो की मौत, शव बरामद, पसरा मातम

पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर तथा एक अधेड़ किसान की मौत हो गई है। दोनों शव बरामद कर लिए गए है तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इन घटनाओं से दियारा इलाके में कोहराम मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना सिमरी थाना के सहाय तिलक राय के हाता ओपी के सूचित के डेरा की है। यहा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि का ददनी यादव का 12 वर्षीय भांजा कृष्ण कुमार गुरूवार को भी भैंस चराने के दौरान डूब गया था, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था। शुक्रवार को सूचित के डेरा के पास ही उसका शव उपलाया मिला। 

वह मूल रूप से ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र केे जवही दियर गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र था तथा कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल सूचित के डेरा आया था। उसके मामा संजय यादव ने बताया कि वह गुरूवार की सुबह ही भैंस चराने चला गया था। आशंका जताई जा रही है कि पानी में भैंस के साथ पूछ पकड़ वह भी चला गया होगा तथा गहरे पानी में पूछ छूट जाने से वह डूब गया होगा। 

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां झुनी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उसके मामा तथा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ददनी यादव पशुओं से लदी पिकअप लूट के मामले में हथियार के साथ गिरफ्तार हुए थे। उनके जेल जाने के बाद ही संभवतः उसकी बहन झुनी अपने बच्चों के साथ आई मायके आई थी। लेकिन, यहां उसके साथ बड़ा हादसा हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी। ओपी प्रभारी लालबाबू सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

पशु चारा लाने के दौरान उधुरा घाट पर डूबा अधेड़ किसान

वही शुक्रवार की सुबह ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उधुरा घाट के पास साथी किसानों के साथ पशुचारा लाने गोकुल जलाशय के उस पार जा रहे घुरहुपुर के 55 वर्षीय किसान दीनबंधु राय की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी, पानी में डूबे रहने के कारण उनकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जल स्तर बढ़ने से उधुरा घाट के पास भी पानी आ गया है। जबकि किसानों के अधिकांश खेत गोकुल जलाशय के उस पार है। बाढ़ आने पर उसे पार कर ही किसान पशुचारा लाने या खेती के काम निपटाने जाते है। इसी दौरान दीनबंधु के साथ यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

24 घंटे के अंदर दो की मौत से भयभीत है दियारावासी

24 घंटे के अंदर बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत से दियारा वासी भयजदा है। भले ही गंगा का जल स्तर घटना शुरू हो गया है, बावजूद अभी भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी जमा है। खासकर खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। दियारा इलाके के लोग पशुचारा तथा खेती के काम निपटाने के अलावे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए भी बाढ़ के पानी को पार करने का खतरा मोल रहे है। वही, 24 घंटे के अंदर दो मौतों के बाद अब उनमें भय व्याप्त है। बता दें कि गंगा में आने वाली बाढ़ से जहां फसल चौपट होती है वही जान माल को भी नुकसान पहुंचता है। इस बार अभी तक जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से आधा दर्जन मौत हो चुकी है। जिस कारण लोगों का डरना भी स्वाभाविक है। बहरहाल प्रशासन द्वारा लोगों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। लेकिन, जबतक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तबतक लोगों में डर बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।