Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

प्रखंड संसाधन केंद्र घोसी में बीपीएससी द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने उपस्थित शिक्षकों और शिक्षिकाओं को छुट्टियों से संबंधित सीएल, एसएल और अन्य जानकारी दी।

प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

केटी न्यूज़/जहानाबाद

जहानाबाद: प्रखंड संसाधन केंद्र घोसी में बीपीएससी द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने उपस्थित शिक्षकों और शिक्षिकाओं को छुट्टियों से संबंधित सीएल, एसएल और अन्य जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने शिक्षकों के लिए ड्रेस को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। 

कुमार ने कहा कि कई बार छुट्टियों की जानकारी न होने के कारण शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के बीच टकराव हो जाता है, इसलिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों को याद दिलाया कि वे देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनके पढ़ाए छात्र-छात्राएं देश की प्रगति में योगदान करते हैं। 

कुमार ने शिक्षकों से कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए बच्चों को सही तरीके से पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से शिक्षा विभाग की बदनामी हो रही है, और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे इसे रोकें। 

इस प्रशिक्षण के बारे में शिक्षिका पूजा यादव ने बताया कि यह सत्र काफी महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि अब छुट्टियों की जानकारी के अभाव में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच टकराव की संभावना नहीं रहेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।