Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

ओवर लोड ई रिक्शा पलटी दंपति समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी

ओवर लोड ई रिक्शा पलटी दंपति समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी

कटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार को नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 922 पर नवाडेरा गांव के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित हो पलट गई। इस दुर्घटना में उक्त ई रिक्शा में सवार एक दंपति समेत करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हुए है। जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

ओवर लोड ई रिक्शा पलटी दंपति समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी

जहां एक व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया जबकि मामूली रूप से जख्मी अन्य यात्रियों को घर भेज दिया गया। जख्मियों में नया भोजपुरी के 48 वर्षीय खजेद्दीन व उनकी 45 वर्षीय पत्नी आशिया बेगम शामिल है। घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर से एक ई रिक्शा यात्रियों को लेकर बक्सर जा रही थी। पुराना भोजपुर पहुंचने पर ई रिक्शा चालक ने उसके उपर फूलगोभी भी लाद लिया। जिससे ई

ओवर लोड ई रिक्शा पलटी दंपति समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी

रिक्शा ओवर लोड हो गई तथा करीब एक किलोमीटर आगे जाते ही नवाडेरा गांव के पास अनियंत्रित हो पलट गई। इस दुर्घटना में खजेद्दीन के एक पैर की एड़ी की हड्डी तथा उनके पत्नी की कलाई की हड्डी टूटी है। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई थी। इस मामले में किसी यात्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।