Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार

पीलीभीत में दो दिन पहले एसिड अटैक का मामला सामने आया था।पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक की घटना का खुलासा कर दिया

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/पीलीभीत

पीलीभीत में दो दिन पहले एसिड अटैक का मामला सामने आया था।पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक की घटना का खुलासा कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ काम करने वाले एक वकील ने ही उस पर एसिड अटैक किया।आरोपी की पहचान जाहिर न हो इसलिए उसने बुर्का पहनकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान खुलासे के में बताया कि छात्रा जिस सीनियर वकील के यहां वकालत सीख रही थी।वहीं के एक जूनियर वकील के साथ उसकी बातचीत हुआ करती थी।कुछ समय बाद छात्रा ने जूनियर वकील से बातचीत करना कम कर दिया।छात्रा ने उसको उधार दिए अपने पैसे भी वापस मांगने लगी।इस बात से नाराज़ होकर वकील ने उसे सबक सिखाने की ठानी।जिसके बाद वकील ने ही एसिड अटैक की घटना को अंजाम दे दिया।वकील इतना शातिर था कि घटना के दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन लिया था।

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के रमपुरा फकीरे गांव की रहने वाली छात्रा पिंकी पाल पर 2 दिन पहले हुई एसिड अटैक की घटना का पुलिस में मात्र 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी वकील अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा पर हुई एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस लगातार घटना की पड़ताल कर रही थी। आरोपी तक पहुंचने के लिए 5 टीमों एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, साइबर टीम, पुलिस टीम,का गठन किया गया था जो लगातार सबूत इकट्ठे कर रहे थे।

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार

पुलिस को घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक चक्कर लगाते दिखे, जिनमें से एक युवक ने बुर्का पहन रखा था जिससे उसे कोई पहचान न सके। पुलिस का शक गहराया और फिर पुलिस ने अपने मुखबिरों के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सुबह पुलिस को जब आरोपी की लोकेशन मिली तो वह आरोपी तक पहुंची। आरोपी अतुल कुमार ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी।पुलिस और अधिवक्ता के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हुआ है जिसके हाथ में गोली लगी है वही जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार

युवक से पूछताछ की तो पता लगा कि आरोपी भी एक जूनियर वकील है। वकील और छात्रा दोनों साथ में एक ही सीनियर वकील के यहां काम करते थे। दोनों एक-दूसरे से पहले खूब बातें किया करते थे और रोज रात में घंटों तक दोनों की बात हुआ करती थीं। इसी बीच वकील ने छात्रा से 8000 रुपए भी उधार ले लिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कहा कि छात्रा पहले कई कई घंटे तक रात में देर रात तक बातें किया करती थी लेकिन फिर उसने बात करना बंद कर दी और उधार दिए पैसे भी वापस मांगना शुरू कर दिए जिससे उसकी बेइज्जती होती थी। इस वजह से वह लड़की को वह सबक सिखाना चाहता था।

पुलिस ने 36 घंटे में छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सुलझाया, साथी वकील हुआ गिरफ्तार

आरोपी ने उसे डराने के लिए लड़की पर एसिड डालने की घटना का प्लान बनाया और अपने एक साथी के साथ बरेली से माइल्ड एसिड मंगाई क्योंकि लड़के का मानना था कि अगर वर्न एसिड डालेंगे और बड़ी घटना हो जाएगी इससे पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी लेकिन माइल्ड एसिड से हम पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और छात्रा भी डर जाएगी। और फिर जब छात्रा कचहरी से अपना काम निपटाकर शाम को घर वापस लौट रही थी तो रास्ते में बुर्का पहन कर छात्रा का पीछा करते हुए उस पर एसिड डाल दिया।आरोपी वकील इतना शातिर था कि घटना के दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन लिया था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।