ताज्जूब, नया भोजपुर के आंगनबाड़ी में 9 अगस्त के बाद नहीं बनी थी बच्चों की हाजिरी

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को डुमरांव नगर परिषद के नया भोजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 179 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका अनुपस्थित पाई गई। साथ ही बच्चों की उपस्थिति पंजी में नौ अगस्त 2024 के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी।

ताज्जूब, नया भोजपुर के आंगनबाड़ी में 9 अगस्त के बाद नहीं बनी थी बच्चों की हाजिरी

- डीएम के निरीक्षण में गायब मिली सेविका, शो-कॉज

केटी न्यूज/डुमरांव

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को डुमरांव नगर परिषद के नया भोजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 179 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका अनुपस्थित पाई गई। साथ ही बच्चों की उपस्थिति पंजी में नौ अगस्त 2024 के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी।

आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित पंजिया भी निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध नहीं कराया गया। डीएम ने उक्त सेविका से शो-कॉज का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निमेज के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 171 का निरीक्षण किये। निरीक्षण के क्रम में मात्र 20 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित पाए गए। जुलाई से पूर्व की पंजी उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों में से लगभग 60 प्रतिशत बच्चे पोशाक में नहीं पाए गए।

उपरोक्त बिंदुओं पर आंगनबाड़ी सेविका से स्पष्टीकरण पूछा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों का अनुश्रवण नहीं करने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डुमरांव एवं जिला प्रोग्राम प्राधिकारी, बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।