कुशालपुर में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, हजारों का अनाज व सामान राख

डुमरा थाना क्षेत्र के कुशालपुर गांव में सोमवार को एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य का खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की यह घटना गांव निवासी मुन्ना यादव के घर में हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।

कुशालपुर में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, हजारों का अनाज व सामान राख

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरा थाना क्षेत्र के कुशालपुर गांव में सोमवार को एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य का खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की यह घटना गांव निवासी मुन्ना यादव के घर में हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।बताया जा रहा है कि आग लगने के समय घर में रखा गेहूं, चावल, घरेलू उपयोग की सामग्री सहित कई अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, अगलगी में करीब 10 से 11 हजार रुपये मूल्य के खाद्यान्न और सामान का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखा काफी सामान जल चुका था। इस घटना के बाद मुन्ना यादव का परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और आग की इस घटना ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के सामने अब भोजन की व्यवस्था को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।