Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जयंति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन

कार्यक्रम की शुरुआत अटलजी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटलजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता अभिषेक रंजन एवं संचालन मुखिया कुशवाहा ने किया।

जयंति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन

केटी न्यूज/डुमरांव

भारतीय जनता पार्टी डुमरांव के कार्यकर्ताओं द्वारा डुमरांव नगर के शक्ति केंद्र पर एक सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत अटलजी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटलजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता अभिषेक रंजन एवं संचालन मुखिया कुशवाहा ने किया। अपने संबोधन में युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक दीपक यादव ने कहा कि जननायक, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, हम सभी के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन एवं प्रदेश वासियों को सुशासन का संदेश है।

उत्कृष्ट लोकतांत्रिक एवं मानवीय मूल्यों को धारण करने वाला उनका ऋषितुल्य जीवन हम सभी के लिए पाथेय है। वही भाजपा नेता रामश्रय राम ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन और उनके योगदान भारतीय राजनीति में अद्वितीय है, जो हमें लोकतंत्र, मानवीय मूल्यों और सुशासन के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन और श्सुशासन दिवसश् की शुभकामना है। वही भाजपा नेता रोहित सिंह ने कहा की ना विचलित ना भयभीत मां भारती की सेवा में जिन्होंने अपना सारा जीवन समर्पित किया वो सदैव अटल है और अटल रहेगा। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, मां भारती के सच्चे सपूत, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता संटू मित्रा ने किया, मौके पर पंकज पासवान रिंकू गुप्ता चंदन कुमार प्रभात कुमार गुप्ता कुमार अंकित आदित्य पाठक प्रवीण पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।