महिला मंडल कारा बक्सर में लगा बंदी दरबार, डीएम साहिला ने सुनीं महिला बंदियों की शिकायतें

महिला बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके अधिकारों की सुनिश्चितता के उद्देश्य से गुरूवार को महिला मंडल कारा, बक्सर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में तथा बिहार कारा हस्तक नियमावली 2012 के नियम 262 के तहत किया गया। बंदी दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी साहिला ने की। यह कार्यक्रम केंद्रीय कारा, बक्सर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें महिला मंडल कारा की बंदियों ने खुलकर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

महिला मंडल कारा बक्सर में लगा बंदी दरबार, डीएम साहिला ने सुनीं महिला बंदियों की शिकायतें

-- स्थानांतरण, इलाज और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर दिए गए त्वरित निर्देश, विशेष चिकित्सा शिविर लगाने का आदेश

केटी न्यूज/बक्सर

महिला बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके अधिकारों की सुनिश्चितता के उद्देश्य से गुरूवार को महिला मंडल कारा, बक्सर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में तथा बिहार कारा हस्तक नियमावली 2012 के नियम 262 के तहत किया गया। बंदी दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी साहिला ने की। यह कार्यक्रम केंद्रीय कारा, बक्सर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें महिला मंडल कारा की बंदियों ने खुलकर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।बंदी दरबार में प्रशासन और कारा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इनमें असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक सहायक, महिला मंडल कारा की अधीक्षक, कारा चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभारी उपाधीक्षक सहित समस्त कारा प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। अधिकारियों की उपस्थिति ने बंदियों में विश्वास और संवाद का सकारात्मक माहौल बनाया।बंदी दरबार के दौरान एक सजावार महिला बंदी शाहजहां खातुन पति खलील अंसारी ने अपने स्थानांतरण को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि उन्हें जिला जेल मंडल कारा सासाराम स्थानांतरित किया जाए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने काराधीक्षक को बिहार कारा हस्तक नियमावली 2012 के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इसके अलावा महिला मंडल कारा में बंद कुछ महिला बंदियों ने अपने तथा अपने साथ रह रहे बच्चों के इलाज से संबंधित समस्याएं रखीं। बंदियों ने कारा परिसर में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविरों में शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक और नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि महिला मंडल कारा बक्सर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन कर बंदियों और उनके बच्चों की समुचित स्वास्थ्य जांच कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विधिक अधिकारों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कारा प्रशासन को निर्देशित किया कि महिला बंदियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।महिला मंडल कारा बक्सर में बंदी दरबार के आयोजन से महिला बंदियों में हर्ष और संतोष का माहौल देखा गया। बंदियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह संवाद और समाधान की प्रक्रिया जारी रहेगी।