Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

डुमरांव की सियासत में एक बड़ा मोड़ आ गया है। स्व महाराजा चंद्रविजय सिंह की तेरहवीं समारोह में जहां माहौल श्रद्धा का था, वहीं मंच से राजनीति का नया अध्याय शुरू हो गया।

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

केटी न्यूज/डुमरांव

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने घोषणा की कि डुमरांव विधानसभा सीट से महाराज चंद्र विजय सिंह के पुत्र युवराज शिवांग विजय सिंह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। इस घोषणा के साथ ही न सिर्फ श्रद्धांजलि समारोह चर्चा में आ गया, बल्कि डुमरांव की राजनीति भी नए सिरे से गरमाने लगी है।

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

उदय सिंह ने कहा कि शिवांग सिंह राजपरिवार की परंपरा और जनता की आकांक्षाओं का संगम हैं, एक ऐसा चेहरा जो परंपरा का सम्मान करते हुए आधुनिक नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवांग सिंह के नेतृत्व में डुमरांव विकास की नई इबारत लिखेगा।

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

इस मौके पर सहरसा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना, बक्सर जिला अध्यक्ष दिवाकर पाठक और मुख्य प्रवक्ता अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम श्रद्धांजलि का था, लेकिन माहौल चुनावी रंग में रंग गया।

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

गौरतलब है कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में युवराज शिवांग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 9,390 वोट पाकर चौथा स्थान हासिल किया था। तब उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत था कि जनता उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करती है। अब जन सुराज के साथ उनकी एंट्री ने विपक्षी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

डुमरांव में युवराज शिवांग बने जन सुराज के प्रत्याशी

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि शिवांग सिंह की लोकप्रियता और राजपरिवार की साख मिलकर डुमरांव के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकती है।यह तय है कि इस बार की जंग सिर्फ वोटों की नहीं, बल्कि परंपरा और परिवर्तन की टक्कर बनने जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।