Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार
Keshav Times

कोरानसराय सब डिविजन के एमआरसी का आकस्मिक निधन, विद्युत विभाग में शोक की लहर

कोरानसराय सब डिविजन में मीटर रीडिंग का कार्यरत विद्युत कर्मी अमित सैनी के अचानक निधन की खबर ने पूरे प्रमंडल के कर्मचारियों को स्तब्ध कर दिया। मूलतः पुराना भोजपुर निवासी अमित सैनी अपनी ईमानदारी, सरलता और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते थे। वे अपने पीछे दो छोटे पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार तथा उनके सहयोगियों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

कोरानसराय सब डिविजन के एमआरसी का आकस्मिक निधन, विद्युत विभाग में शोक की लहर

केटी न्यूज/डुमरांव

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर अमित सैनी रोजाना की तरह मीटर रीडिंग के कार्य पर निकले थे। काम के दौरान ही उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर वे किसी तरह घर पहुंचे, जहां अचानक ब्रेन हैमरेज के कारण उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार समेत पूरे विद्युत विभाग में शोक की गहरी लहर दौड़ गई।अमित सैनी के निधन की सूचना मिलते ही नया भोजपुर के कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार सहित कोरानसराय और डुमरांव क्षेत्र के कई विद्युत कर्मी उनके घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

कोरानसराय सब डिविजन के एमआरसी का आकस्मिक निधन, विद्युत विभाग में शोक की लहर

कोरानसराय प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता अर्जुन वर्मा, डुमरांव के सहायक विद्युत अभियंता आर.के. दुबे, नया भोजपुर प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार, एमआरसी राजकुमार सहित अन्य कई कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि अमित सैनी न केवल एक जिम्मेदार कर्मचारी थे, बल्कि अपने सहकर्मियों के बीच एक सहयोगी और व्यवहारकुशल साथी के रूप में जाने जाते थे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि अमित सैनी का जाना विभाग के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।