Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

'ईद और राम नवमी' पर बिहार में नही मिलेगी छुट्टी

होली के बाद अब शिक्षकों को ईद और रामनवमी पर भी छुट्टी नहीं मिलेगी।

'ईद और राम नवमी' पर बिहार में नही मिलेगी छुट्टी
Bihar Education

केटी न्यूज़/बिहार 

होली के बाद अब टीचरों को ईद और रामनवमी पर भी छुट्टी नहीं मिलेगी। शिक्षा विभाग ने बिहार के करीब 6 लाख शिक्षकों को शिक्षा के नवाचारों से प्रशिक्षित करने के लिए 6 दिनों की ट्रेनिंग तय की है।शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग की तारीख 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तय की है।बिहार के अलग-अलग जिलों में स्थित ट्रेनिंग संस्थान की संख्या को देखते हुए एक बैच में 19 हजार शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जानी है।इस बीच 10 या 11 अप्रैल को ईद है। जिसके बाद मुस्लिम शिक्षकों ने ईद के दौरान ट्रेनिंग दिए जाने की बात इमारत ए सरिया फुलवारी शरीफ को बतायी।

'ईद और राम नवमी' पर बिहार में नही मिलेगी छुट्टी

दरअसल 8 अप्रैल को एक पत्र सामने आया था।जिसमें कहा गया था, "शिक्षा विभाग अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आने वाले ईद एवं रामनवमी के दौरान असहजता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है।दिनांक 10 और 11 अप्रैल, 2024 ईद और 17 अप्रैल 2024 रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य किसी प्रकार का कोई बदलाव नही किया गया है।

'ईद और राम नवमी' पर बिहार में नही मिलेगी छुट्टी

अब आज मंगलवार को शिक्षा विभाग की तरफ से इसी पत्र को लेकर कहा गया कि यह फर्जी है प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।इससे पहले पिछले महीने होली के दिन भी शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ा था।शिक्षा विभाग के आदेश के बाद शिक्षक स्कूल पहुंचे थे।तब उनपर रंग-अबीर के साथ गोबर-मिट्टी की बौछार हो गई थी।शिक्षा विभाग के इस आदेश को लोगों ने ‘अव्यावहारिक कदम’ बताकर इसकी आलोचना की थी।अब होली के बाद ईद के मौके पर शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।