ठेकेदारी के बकाया ने ली जान, नौ महीने बाद घर से दबोचा गया हत्याकांड का आरोपी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ठेकेदारी के बकाया विवाद से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौ माह से फरार चल रहे आरोपी बबन यादव को पुलिस ने सोमवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही लंबे समय से ठंडी पड़ी जांच को नई गति मिली है।

ठेकेदारी के बकाया ने ली जान, नौ महीने बाद घर से दबोचा गया हत्याकांड का आरोपी

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ठेकेदारी के बकाया विवाद से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौ माह से फरार चल रहे आरोपी बबन यादव को पुलिस ने सोमवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही लंबे समय से ठंडी पड़ी जांच को नई गति मिली है।मामला 30 मई 2025 का है। जोकही गांव निवासी राजेन्द्र गोंड उस दिन सुबह करीब 9 बजे सौवाबांध गांव के बबन यादव से ठेकेदारी का बकाया पैसा लेने निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 31 मई को बलुआ गांव के पास सरकारी करहा के समीप उनका शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

राजेन्द्र की पत्नी शैला देवी के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में आरोपी की पहचान तो हो गई, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। महीनों तक दबिश और तलाश के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी।अनुसंधानकर्ता एसआई मुकेश कुमार के अनुसार, सोमवार रात गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिससे मामले की कड़ियां और मजबूत होंगी।