Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

अप्राकृतिक यौनाचार पीड़ित का वीडियो वायरल करने वाला किशोर गिरफ्तार

अप्राकृतिक यौनाचार पीड़ित का वीडियो वायरल करने वाला किशोर गिरफ्तार

केटी न्यूज/ बक्सर

सिमरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक अधेड़ द्वारा पड़ोस के एक किशोर से अप्राकृतिक यौनाचार का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित की मां ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस पूरे मामले में पीड़ित किशोर का वीडियो बना सोसल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी एक किशोर को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि प्राथमिकी में उसका नाम नहीं था। लेकिन पुलिस जांच में उस पर अप्राकृतिक यौनाचार का वीडियो बना वायरल करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सुनील निर्झर ने इसकी पुष्टि की है। चुकी आरोपी नाबालिक है इसलिए केशव टाइम्स उसका नाम सार्वजनिक नहीं कर रहा है। बहरहाल किशोर के गिरफ्तारी ने अभिभावकों को इस बात की सीख जरूर दे दी है कि वे अपने बच्चों को एंड्रायड मोबाइल दे तो उसकी निगरानी भी रखे। केशव टाइम्स भी आपसे अपील करता है कि कम उम्र के बच्चों के अभिभावक उन्हें मोबाईल से दूर रखे ताकी वे अनजाने में होने वाले अपराध से बच सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।