Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

टुड़ीगंज बाजार से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; तीन पर प्राथमिकी

टुड़ीगंज बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टुड़ीगंज बाजार से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; तीन पर प्राथमिकी

टुड़ीगंज बाजार से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; तीन पर प्राथमिकी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

टुड़ीगंज बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अरियाव गांव निवासी महिला टुड़ीगंज बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सोनू यादव, आशीष यादव और आनंद यादव उर्फ मुन्ना यादव ने उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकली और कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

टुड़ीगंज बाजार से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; तीन पर प्राथमिकी

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने बताया कि मामले में सोनू यादव, आशीष यादव और आनंद यादव उर्फ मुन्ना यादव को नामजद किया गया है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है।

टुड़ीगंज बाजार से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; तीन पर प्राथमिकी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।