शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, महिला ने थाने पहुंच मांगी सुरक्षा
डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर शराब के नशे में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डुमरांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है

केटी न्यूज/डुमरांव :
डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर शराब के नशे में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डुमरांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता लक्ष्मीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पति उमेश यादव नशे की हालत में घर पहुंचे और बिना किसी ठोस कारण के विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने ईंट, लात और घूंसों से उनकी पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाती है, ताकि पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके।

