Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

आठ लाख मूल्य के अवैध सोने के गहना संग युवक चढ़ा जीआरपी के हत्थे

आठ लाख मूल्य के अवैध सोने के गहना संग युवक चढ़ा जीआरपी के हत्थे

-आरपीएफ विजिलेंस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार,

के टी न्यूज/बक्सर,

वाराणसी से अवैध ढंग से सोने का भारी मात्रा में लेडीज लॉकेट लेकर बक्सर के रास्ते रोहतास जाने के दौरान एक युवक आरपीएफ विजिलेंस टीम और जीआरपी डीडीयू के हत्थे चढ़ गया।जीआरपी डीडीयू थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर बढ़ती हुई चोरी और तस्करी की घटनाओं को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश के अनुपालन में आरपीएफ विजिलेंस और जीआरपी डीडीयू की टीम प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में भ्रमणशील थी उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1/2 के खान-पान कैंटीन के पास एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा नजर आया सादे ड्रेस में विजिलेंस की टीम ने करीब जा कर युवक से पूछताछ की तो युवक सकते में आ गया।   

आठ लाख मूल्य के अवैध सोने के गहना संग युवक चढ़ा जीआरपी के हत्थे

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास के बैग से 59 अदद सोने का निर्मित लेडीज लॉकेट जिसका कुल वजन 164 ग्राम अनुमानित क़ीमत 8 लाख रुपये होगी बरामद हुआ।युवक से बरामद आभूषण का वैध कागज मांगा गया तो वह नहीं दिखाया।पूछताछ में युवक अपना नाम अभिषेक कुमार पिता सुरेश प्रसाद बताया जो रोहतास जिला के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 32 मदार दरवाजा का निवासी होना बताया।जो भारी मात्रा में सोने के आभूषण को लेकर बक्सर के रास्ते रोहतास ले जाने की बात कबूल किया।जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए वाराणसी से आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बुधवार को बरामद माल सहित सुपुर्द कर दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।