Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बलिया के बीटेक छात्र ने IIT गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी एक युवक ने असम के IIT गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही मंगलवार को युवक का शव घर पहुंचा, परिवार में हड़कंप मच गया।

बलिया के बीटेक छात्र ने IIT गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

केटी न्यूज/ बलिया

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी एक युवक ने असम के IIT गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही मंगलवार को युवक का शव घर पहुंचा, परिवार में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी 23 वर्षीय विमलेश पासवान IIT गुवाहाटी में बीटेक के द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार रात उसने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों ने शोर मचाया और कॉलेज स्टाफ और पुलिस को सूचना दी। 

परिजनों ने मंगलवार को शव को घर लाकर अंतिम संस्कार किया। विमलेश के पिता, श्यामबिहारी पासवान ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम को अपने बेटे से बात की थी और किसी भी समस्या का जिक्र नहीं किया। इस अचानक हुए कदम के कारण को लेकर वे भी असमंजस में हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।