Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

हत्या या आत्महत्या! बक्सर में ऑटो चालक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार की दोपहर एक ऑटो चालक की गोली लगने से मौत हो गयी है। हालांकि यह हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालक ने स्वयं को ही गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। यह घटना औद्योगिक थाना के सारिमपुर गांव की है।

हत्या या आत्महत्या! बक्सर में ऑटो चालक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज / बक्सर 

मंगलवार की दोपहर एक ऑटो चालक की गोली लगने से मौत हो गयी है। हालांकि यह हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालक ने स्वयं को ही गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। यह घटना औद्योगिक थाना के सारिमपुर गांव की है। मृतक की सारिमपुर गांव निवासी पहचान नाम दानिश ( 25) पिता कलाम के रूप हुई है । सूत्रों के अनुसार गांव से कुछ दूर अहिरौली जाने वाले मार्ग पर एक बगीचा पड़ता है। वहीं दोपहर एक बजे के लगभग युवक की मौत हुई। घटना की वजह क्या है! पूछताछ में पता चला यह इश्क का चक्कर प्रतीत हो रहा है। उसने स्वयं ही अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने औद्योगिक थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जैसी सूचना मिल रही है। यहां पुलिस यह सोच कर भी परेशान है। ऑटो रिक्शा चलाने वाले युवक के पास पिस्तौल कहां से आई। लेकिन, फिलहाल गमजदा परिवार के साथ पुलिस की संवेदनाएं हैं। घटना के बारे में क्या सच्चाई सामने आई है। एसपी शुभम आर्य ने पूछने पर बताया, मौके पर एफएसएल की टीम भेजी गई थी। जांच चल रही है। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।