गश्त में पुलिस की नजर पड़ी तो खुला शराब तस्करी का राज, 34 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना पुलिस की सक्रियता से शराब तस्करी की एक खेप पकड़ी गई। पुलिस ने मिश्रवलिया गांव के समीप गश्त के दौरान बाइक से शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से 200 एमएल के 170 टेट्रा पैक बरामद किए गए, जिसमें कुल 34 लीटर देसी शराब थी।

गश्त में पुलिस की नजर पड़ी तो खुला शराब तस्करी का राज, 34 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

__ उत्तर प्रदेश से शराब लेकर लालगंज जा रहा था तस्कर, मिश्रवलिया के पास पुलिस ने दबोचा

केटी न्यूज/चौसा।

मुफस्सिल थाना पुलिस की सक्रियता से शराब तस्करी की एक खेप पकड़ी गई। पुलिस ने मिश्रवलिया गांव के समीप गश्त के दौरान बाइक से शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से 200 एमएल के 170 टेट्रा पैक बरामद किए गए, जिसमें कुल 34 लीटर देसी शराब थी। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी नन्दजी प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मिश्रवलिया गांव के पास एक बाइक सवार संदिग्ध स्थिति में जाता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने उसे रोककर बाइक की जांच की। तलाशी के दौरान शराब की खेप बरामद होते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश से देसी शराब लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश किया था। शराब की खेप को चौसा-बक्सर मार्ग से होते हुए कमरपुर के रास्ते लालगंज ले जाने की योजना थी। हालांकि, मंजिल तक पहुंचने से पहले ही पुलिस की निगाह उस पर पड़ गई और तस्करी की पूरी योजना धरी रह गई।एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी।

इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर बाइक सवार को रोककर जांच की गई। तलाशी में 34 लीटर देसी शराब बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शराब तस्करी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जब्त शराब और बाइक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आरोपित से पूछताछ के आधार पर शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।