Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

जिले में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। जिसमें 70 साल केसे उपर के दो बुजुर्ग लोगों ने एक किशोरी का रेप करने की कोशिश की है। हालांकि, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर होटल संचालक और दोनों बुजुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित होटल मिलाप की है।

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

- नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित होटल मिलाप से किशोरी को किया गया बरामद

- कमरे में बंद किशोरी ने खिड़की से लगाई आवाज, राहगीर ने तत्काल पुलिस को दी सूचना

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। जिसमें 70 साल केसे उपर के दो बुजुर्ग लोगों ने एक किशोरी का रेप करने की कोशिश की है। हालांकि, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर होटल संचालक और दोनों बुजुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित होटल मिलाप की है। 

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

बताया जाता है कि पीड़ित किशोरी राजपुर थाना क्षेत्र के कोचस की रहने वाली है। शुक्रवार को किशोरी डुमरांव आने के लिए बस में बैठी। डुमरांव के यू-ट्यूबर तुलसी राय से वीडियो शूट के लिए आ रही थी। इस बीच तुलसी राय ने किशोरी को फोन किया कि वो आज नहीं रहेगा। किसी काम के लिए डुमरांव से बाहर जा रहा है। जिसके बाद किशोरी वापस लौटने के लिए सोच रही थी, तभी राजपुर थाना क्षेत्र के तरणपुर गांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग हरि नारायण राम ने किशोरी को कहा कि उसका बेटा बक्सर के मिलाप होटल में काम करता है। जहां किशोरी को रात में रुकने में कोई परेशानी नहीं होगी। उसने कहा कि रात में वो होटल में रुक जाए और सुबह डुमरांव के लिए रवाना हो सकती है।

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिलाया : 

होटल में पहुंच कर हरि नारायण राम ने किशोरी को 76 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर राम के कमरे में ले गया। जहां पर दोनों बुजुर्ग बैठकर शराब पीने लगे। इसके बाद हरि नारायण राम नीचे आकर किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीकर किशोरी अचेत अवस्था में हो गई। इसके बाद रामेश्वर राम ने किशोरी के साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा।

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

जिसका किशोरी ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस क्रम में रामेश्वर राम और किशोरी के बीच लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हाथापाई होती रही। इस दौरान किशोरी ने अपना बचाव करने के लिए स्वयं को बाथरूम में बंद कर लिया। जब आधे घंटे के बाद जब उसने बाथरूम से बाहर निकल कर भागने का प्रयास किया तब दोनों लोगों ने किशोरी को पकड़ लिया। इस घमासान में किशोरी के सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद दोनों ऊपरी मंजील के कमरे में चले गए, लेकिन किशोरी ने हार नहीं मानी। उसने खिड़की खोल कर शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी दरमयां एक राहगीर की नजर खिड़की से पूकारती किशोरी पर पड़ी, उसने तत्काल डायल 112 की पुलिस को इसकी सूचना दी। 

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

पुलिस ने किशोरी को होटल के कमरे से किया बरामद :

सूचना मिलते ही 112 की टीम ने नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान होटल संचालक सतीश पांडेय के द्वारा किशोरी को तीसरी मंजिल में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। लगभग आधे घंटे तलाशी लेने के बाद किशोरी को कमरे से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीनों को हिरासत में लेकर थाने लाई। वहीं, पीड़ित किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के द्वारा इस मामले में दोनों बुजुर्गों आरोपितों को नशे की हालत में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां जुर्माना जमा कराते हुए पुन: थाने लाया गया। जहां रेप के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए होटल संचालक समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

गैंगरेप जैसी वारदात को होने से किशोरी को बचाया जा सका:

घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 की तत्परता से होटल मिलाप में छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। वहीं, गैंगरेप जैसी वारदात को होने से किशोरी को बचाया जा सका। मामले में होटल संचालक और दोनों बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

जिन्हें लेज भेजा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित बुजुर्ग रामेश्वर राम ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने शराब के साथ वियाग्रा की चार गोलियां खा ली थी। इससे वो अपना आपा खो बैठा था और यह हरकत कर बैठा। वहीं, होटल में तलाशी के दौरान पुलिस करे वियाग्रा का पैकेट भी बरामद हुआ है।

बुजुर्ग ने वियाग्रा खाकर किशोरी से रेप करने का किया प्रयास, होटल संचालक और दो बुजुर्ग गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।