फर्जी अंगूठा लगाकर महिला के खाते से 65,900 रुपये की निकासी

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के वैना गांव की एक महिला साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गई। अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से फर्जी तरीके से बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर नौ बार में कुल 65,900 रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं, साइबर अपराधियों द्वारा महिला के आधार कार्ड में दर्ज पता भी बदल दिया गया।

फर्जी अंगूठा लगाकर महिला के खाते से 65,900 रुपये की निकासी

__बैंक पहुंचने पर हुई साइबर ठगी की जानकारी, आधार में भी बदला मिला पता

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के वैना गांव की एक महिला साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गई। अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से फर्जी तरीके से बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर नौ बार में कुल 65,900 रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं, साइबर अपराधियों द्वारा महिला के आधार कार्ड में दर्ज पता भी बदल दिया गया। घटना की जानकारी पीड़िता को तब हुई, जब वह बैंक से रुपये निकालने पहुंची। पीड़िता उमा देवी, पति अखिलेश चौबे, ने इस संबंध में सोनवर्षा थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में महिला ने बताया है कि उसका खाता यूको बैंक, सोनवर्षा में है।

उसके बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी और अनुमति के बायोमेट्रिक तरीके से नौ अलग-अलग बार में कुल 65,900 रुपये की निकासी कर ली गई।पीड़िता के अनुसार, जब वह बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने पहुंची, तब उसे खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने बैंक से खाते का विवरण प्राप्त किया, जिसमें कई बार बायोमेट्रिक माध्यम से रुपये निकाले जाने की बात सामने आई। महिला ने यह भी बताया कि उसके आधार कार्ड में दर्ज पता भी बदल दिया गया है, जिससे साइबर अपराध की आशंका और गहरा गई है।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निकाली गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।