ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में आरपीएफ को सफलता, चोरी के दो मोबाइल संग युवक गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार की रात स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान की गई।
केटी न्यूज/बक्सर
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार की रात स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान की गई।जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी करण सिंह स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो-तीन पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। आरपीएफ जवानों को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम माझिल शाह, पिता मोहन शाह, निवासी केशोपुर थाना सिमरी, जिला बक्सर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने उक्त मोबाइल फोन रात में किसी ट्रेन से यात्रियों का चोरी किया था।आरपीएफ ने गिरफ्तार युवक को जब्त मोबाइल फोन के साथ आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना बक्सर के सुपुर्द कर दिया।आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

