
केटी न्यूज/बक्सर
व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी पीएम किसान योजना एप पर क्लिक करने से एक व्यक्ति के खाते से 5.48 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में वादी युसूफ अंसारी की लिखित शिकायत पर बक्सर साइबर थाना कांड संख्या-40/25 दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर झारखंड के देवघर से दो साइबर अपराधियों दृ मनोज दास व सुभाष दास (निवासी- सिरसिया, थाना देवीपुर, देवघर) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.90 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए अन्य साथियों की संलिप्तता का भी खुलासा किया है। शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने किया। इसमें पु.नि. रामरतन पंडित, पु.अ.नि. शुभम राज, श्रीकांत, चंदन कुमार (डीआईयू बक्सर) समेत सशस्त्र बल शामिल रहे।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।