लड़के हैं गलती हो जाती है-श्वेता सिंह

अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले पर यूपी की सियासत गरमा गई है।इस बीच राजधानी लखनऊ के कई चौराहों पर अयोध्या रेप कांड से जुड़े पोस्टर्स देखने को मिले।

लड़के हैं गलती हो जाती है-श्वेता सिंह
Crime

केटी न्यूज़/लखनऊ

अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले पर यूपी की सियासत गरमा गई है।इस बीच राजधानी लखनऊ के कई चौराहों पर अयोध्या रेप कांड से जुड़े पोस्टर्स देखने को मिले।लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक होर्डिंग लगाई गई है। इन पोस्टरों में अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मुहई खान का जिक्र है और यूपी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़को से गलतियां हो जाती हैं। ये पोस्टर्स भाजपा की अवध प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह की तरफ से लगाए गए हैं।अयोध्या रेप केस के बाद आए दिन सपा और भाजपा के नेताओं द्वारा बयान दिए जा रहे हैं। इसी मामले पर अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसके बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 

भाजपा नेता श्वेता सिंह द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग में सपा पर हमला किया गया है। लाल रंगे के होर्डिंग में लिखा गया है,'लड़के हैं गलती हो जाती है'। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं? मुईद है गलती हो जाती है? पोस्टर में लि्खा गया मुईद, अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी का नाम है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने एक बार बयान दिया था कि लड़के हैं उनसे गलतियां हो जाती है।इस बयान को पोस्टर पर लिखा गया है। इस बयान के बाद मुलायम सिंह यादव की खूब आलोचना हुई थी।  

श्वेता सिंह पहले समाजवादी पार्टी में थी, लेकिन साल 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर टिकट मांग रही थीं।टिकट नहीं मिल पाने के कारण वह भाजपा में शामिल हो गईं।