Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

जौनपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप, 7 ट्रेलर गाड़ियों की फर्जी बिक्री का मामला दर्ज

जौनपुर: मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि अध्यक्ष ने अपने छोटे भाई की जानकारी के बिना ट्रांसपोर्ट कंपनी की कई ट्रेलर गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया।

जौनपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप, 7 ट्रेलर गाड़ियों की फर्जी बिक्री का मामला दर्ज

केटी न्यूज़/ जौनपुर

जौनपुर: मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि अध्यक्ष ने अपने छोटे भाई की जानकारी के बिना ट्रांसपोर्ट कंपनी की कई ट्रेलर गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सादीगंज निवासी अनुराग जायसवाल ने अपने बड़े भाई, मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जौनपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी एसकेपी रोड लाइन्स में 13 ट्रेलर गाड़ियां लगवाई थीं। जब कंपनी बंद हो गई, तो संजय जायसवाल ने धोखाधड़ी से उन गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर उनमें से 7 गाड़ियों को बिना अनुमति और बैंक की एनओसी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया।

अनुराग जायसवाल ने इस धोखाधड़ी की शिकायत कई बार स्थानीय थाने में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, उन्होंने लखनऊ में उच्च अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला दर्ज हो सका। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।