Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

साइबर क्राइम पुलिस ने 25 लाख कीमत के गुम हुए ब्रांडेड मोबाइल को किया बरामद

जौनपुर: साइबर क्राइम थाना द्वारा 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। शुक्रवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम प्रभारी विनय प्रकाश सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

साइबर क्राइम पुलिस ने 25 लाख कीमत के गुम हुए ब्रांडेड मोबाइल को किया बरामद

केटी न्यूज़/ जौनपुर

जौनपुर: साइबर क्राइम थाना द्वारा 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। शुक्रवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम प्रभारी विनय प्रकाश सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। साइबर अपराध पर रोकथाम और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए जौनपुर साइबर क्राइम थाना ने 101 गुम और खोए हुए मोबाइल बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया। 

खोए हुए मोबाइल फोन की जानकारी देने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल का उपयोग किया गया। इस पोर्टल पर जिले के गुमशुदा मोबाइल की जानकारी दर्ज की जाती है, जिसका संचालन साइबर सेल थाना द्वारा किया जाता है।

जिले में खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर 100 से अधिक मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आईएमईआई नंबर का विश्लेषण किया गया, जिसके बाद दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में आईफोन, एप्पल, वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो और सैमसंग के मोबाइल शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।