Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

दुबई में शहजादी को मिली फांसी की सज़ा,माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

गोयरा मुगली गांव की रहने वाली 'शहजादी' को दुबई में मौत की सज़ा मिली है। 21 सितंबर को उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा।

दुबई में शहजादी को मिली फांसी की सज़ा,माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
Crime

केटी न्यूज़/बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।गोयरा मुगली गांव की रहने वाली 'शहजादी' को दुबई में मौत की सज़ा मिली है। 21 सितंबर को उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा।लड़की के परिवार वालों ने पीएम मोदी से अपील की है कि वे मामले में दखल दें।लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को फंसाया गया है। 

दुबई में शहजादी को मिली फांसी की सज़ा,माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

पिता ने बताया कि आगरा के रहने वाले उजैर नाम के शख्स ने शहजादी को प्रेम जाल में फंसाया और दुबई  के लिए बुलाया।उसने कहा कि मेरी बुआ और फूफा अबु धाबी में रहते हैं।उजैर ने शहजादी को फैज और नादिया के हाथों डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। दोनों दुबई में उससे घरेलू नौकर की तरह काम करवाते थे। उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता था।वहां दंपती के 4 महीने के बेटे की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। जिसका इल्जाम शहजादी पर लगा है। बच्चे को बिना पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया। शहजादी के जबरन साइन करवाए गए हैं। 

दुबई में शहजादी को मिली फांसी की सज़ा,माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

मामला चार महीने पुराना है। शहजादी के माता-पिता ने आरोपी उजैर और दुबई के दंपती के खिलाफ बांदा के सीजेएम भगवान दास गुप्ता की कोर्ट में भी अपील की है। जहां कोर्ट ने गंभीर धाराओं के तहत पुलिस को कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। लेकिन अब दुबई की अदालत ने शहजादी को दोषी करार देकर 21 सितंबर को फांसी की सजा सुनाई है।शहजादी जिले के मटौंध थाना इलाके के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली है। वह सामाजिक संस्था रोटी बैंक में कार्यरत थी।

दुबई में शहजादी को मिली फांसी की सज़ा,माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

माता-पिता के अनुसार उनकी बेटी शहजादी जब 8 साल की थी, तब खाना बनाते समय झुलस गई थी। चेहरा बुरी तरह जल गया था। फेसबुक पर आगरा के रहने वाले उजैर शख्स ने उसे झांसा दिया कि वह अगर दुबई आकर इलाज करवाएगी तो चेहरा पहले जैसा हो जाएगा।बेटी इस झांसे में आ गई और दुबई चली गई।

दुबई में शहजादी को मिली फांसी की सज़ा,माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

जहां वह अब जेल में बंद है। पिता सब्बीर खान को फोन पर उसे फांसी की सजा होने की जानकारी मिली है।दुबई की कोर्ट ने उस दंपती के 4 महीने के बच्चे की हत्या के मामले में शहजादी को दोषी ठहराया है।उजैर नाम के शख्स के बारे में पता लगा है कि वह मानव तस्कर है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।