Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

सीएम योगी के बयान पर डिम्पल यादव ने किया पलटवार,जाने क्या है पूरा मामला

सपा सांसद डिंपल यादव ने सीएम योगी के 'जहां दिखे सपाई वहां बेटियां घबराई' के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। डिंपल यादव ने कहा कि बात यह नहीं है कि बेटियां घबरा जाती हैं।

सीएम योगी के बयान पर डिम्पल यादव ने किया पलटवार,जाने क्या है पूरा मामला
Dimple Yadav

केटी न्यूज़/मैनपुरी

सपा सांसद डिंपल यादव ने सीएम योगी के 'जहां दिखे सपाई वहां बेटियां घबराई' के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। डिंपल यादव ने कहा कि बात यह नहीं है कि बेटियां घबरा जाती हैं। बात यह है कि यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर आप एनसीआरबी के आंकड़े निकाल कर देखेंगे तो देखेंगे लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है।सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह जो घबराने वाली बात कर रहे हैं वे सपा से घबरा गए हैं। इस वजह से फालतू भाषणबाजी कर रहे हैं। जो मूल मुद्दे हैं उस पर किसी का ध्यान न जाए इसलिए सीएम योगी इस तरह की बातें कर रहे हैं।

सीएम योगी के बयान पर डिम्पल यादव ने किया पलटवार,जाने क्या है पूरा मामला

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं। इसके प्रचार के लिए शुक्रवार  को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे। मीरापुर विधान सभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा के लोगों को देखकर बिटियां घबरा जाती हैं।उन्होंने कहा नारा होता था, 'जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा।' उन्होंने आगे कहा, बहनों और भाइयों आज मैं कह सकता हूं कि, 'जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।' 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।