बीजेपी चुनाव से पहले षडयंत्र करना चाहती है-अखिलेश यादव

अयोध्या रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।उत्तर प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीति भी अपना रंग बदल रही है।

बीजेपी चुनाव से पहले षडयंत्र करना चाहती है-अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav

केटी न्यूज़/अयोध्या

अयोध्या रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।उत्तर प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीति भी अपना रंग बदल रही है।इसे लेकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी सपा नेता मोहम्मद मोइद खान को गिरफ्तार कर लिया। इस पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। 

अखिलेश यादव ने तीन घटनाओं को जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाथरस घटना में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। कई लोग चोटिल हुए। दूसरी घटना गोमती नगर की है, जहां महिला से छेड़छाड़ हुई और तीसरी घटना हाथरस की। सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि पुलिस भी भाजपा के कार्यकर्ता बन जाए। अखिलेश यादव ने अयोध्या मामले में डीएनए टेस्ट की मांग की।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब पुलिस ने गोमती नगर मामले में पूरी लिस्ट दी थी तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में सिर्फ यादव और मुसलमानों का नाम क्यों लिया? जो अधिकारी बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, सपा की सरकार आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को और बुरी तरह से हराएगी।

भाजपा पर हमला बोलते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने  कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले षडयंत्र करना चाहती है। पहले दिन से उनका लक्ष्य है कि कैसे सपा के लोगों को बदनाम किया जाए। मुसलमानों के प्रति उनकी सोच असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। एक मुख्यमंत्री योगी नहीं हो सकता, अगर जो लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास नहीं करता है।

यूपी सरकार ने अयोध्या रेप केस में कार्रवाई करते हुए मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला दिया है। इसके अलावा राजस्व विभाग भी आरोपी की अवैध संपत्ति की जांच करने में जुटा है।आरोप है कि मोइद खान ने तालाब और कब्रिस्तान के आसपास मौजूद सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है।