Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

आवारा मवेशियों के लिए ये है योगी प्लान,अब कम होंगी दुर्घटनायें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आवारा मवेशियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।आवारा मवेशियों के चलते कई सड़क हादसे हुए हैं।

आवारा मवेशियों के लिए ये है योगी प्लान,अब कम होंगी दुर्घटनायें
CM Yogi

केटी न्यूज़/लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आवारा मवेशियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।आवारा मवेशियों के चलते कई सड़क हादसे हुए हैं।इसी समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है।अब सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के सींग व गर्दन पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने का फैसला किया गया है ताकि वाहन चालकों को अंधेरे में भी सड़क पर घूम रहे जानवर नजर आ जाएं।

आवारा मवेशियों के लिए ये है योगी प्लान,अब कम होंगी दुर्घटनायें

राज्य के पशुपालन विभाग ने एक निजी फर्म को छोटे शहरों में लगभग 10,000 मवेशियों पर और बड़े शहरों में 15,000 से 20,000 मवेशियों पर पट्टी चिपकाने का काम सौंपा है। कुछ स्थानीय अधिकारियों ने पहले से ही अपने अधिकार क्षेत्र में मवेशियों को इन टेपों से टैग करना शुरू कर दिया है। प्रत्येक सींग की नोक की ओर एक पट्टी चिपका दी गई है।जिन पशुओं के सींग नहीं हैं,उनकी गर्दन पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

आवारा मवेशियों के लिए ये है योगी प्लान,अब कम होंगी दुर्घटनायें

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि योजना को पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में लागू किया जाएगा और टेस्टिंग सफल होने पर इसे छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक बढ़ाया जाएगा, जहां आवारा पशुओं से खतरा ज्यादा है।इस योजना से दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा तथा मानव और पशु दोनों के जीवन की सुरक्षा होगी।आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वर्तमान में लगभग 15 लाख आवारा पशु हैं।जिनमें से लगभग 12 लाख पशु आश्रयों में रखे गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।