Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,यूपी में किया गया टैक्स फ्री

15 नवंबर को फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच इस फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।अब कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,यूपी में किया गया टैक्स फ्री
CM Yogi

केटी न्यूज़/लखनऊ

15 नवंबर को फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच इस फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।अब कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।यह फिल्म साल 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई गई आग पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना हैं। 

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,यूपी में किया गया टैक्स फ्री

19 नवंबर को इस बीच फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।सीएम योगी आदित्यनाथ भी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,यूपी में किया गया टैक्स फ्री

सीएम मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखा है। इस दौरान फिल्म के कलाकार व फिल्म निर्माण में शामिल लोग वहां मौजूद थे। फिल्म का विशेष शो होटल अशोक के ओपन थिएटर में आयोजित किया गया था। बता दें कि इस फिल्म की तारीफ पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं। यह फिल्म साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है। इस फिल्म को पहले भी कई राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।