Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल पर आसाराम बापू को किया रिहा,पीड़िता के घर की बढ़ाई सुरक्षा

आसाराम को स्वास्थ्य समस्या के कारण पैरोल पर सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का फैसला सुनाया।इसके बाद शाहजहांपुर जिले में पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल पर आसाराम बापू को किया रिहा,पीड़िता के घर की बढ़ाई सुरक्षा
Asaram Bapu

केटी न्यूज़/शाहजहांपुर

आसाराम को स्वास्थ्य समस्या के कारण पैरोल पर सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का फैसला सुनाया।इसके बाद शाहजहांपुर जिले में पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पीड़िता के पिता ने अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताई और कोर्ट के आदेश पर हैरानी व्यक्त की। 

सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल पर आसाराम बापू को किया रिहा,पीड़िता के घर की बढ़ाई सुरक्षा

अपर पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार सागर ने बताया कि आसाराम को पैरोल मिलने के बाद वह स्वयं पीड़िता के यहां गए और उसके परिजनों से बातचीत की। पीड़िता के घर पर पुलिस की एक गार्ड पहले से ही तैनात है। इसके अलावा पीड़िता के पिता के पास एक सशस्त्र सुरक्षाकर्मी है। उन्होंने बताया कि ऐसे में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है तथा संबंधित थाना एवं क्षेत्राधिकारी को भी पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल पर आसाराम बापू को किया रिहा,पीड़िता के घर की बढ़ाई सुरक्षा

पीड़िता के घर तथा आसपास के खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं और पीड़िता के पिता को घर से बाहर जाने से पहले सूचना देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह चर्चित मामला है और ऐसे में हम पीड़िता के परिवार की सुरक्षा की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।