Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अकबरनगर का बदला नाम

शहरों के नाम बदलने की दौड़ में अब अकबरनगर भी बदल गया।यूपी के लखनऊ में स्थित अकबरनगर का नाम बदल गया है।

अकबरनगर का बदला नाम
CM Yogi

केटी न्यूज़/लखनऊ

शहरों के नाम बदलने की दौड़ में अब अकबरनगर भी बदल गया।यूपी के लखनऊ में स्थित अकबरनगर का नाम बदल गया है। अब से ये सौमित्र वन के नाम से जाना जाएगा। सीएम योगी ने यहां पौधारोपण भी किया है। अब एक अभियान के तहत यहां बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। 

अकबरनगर का बदला नाम

सीएम ने कहा कि इस जगह को खाली करवाने के बाद जहां पहले अकबरनगर के नाम पर पहले पॉल्यूशन का माध्यम बना हुआ था, आज वहां पर भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी के नाम पर सौमित्र वन का गठन हुआ है। ये जो जितने भी पेड़ लगाए जा रहे हैं, ये सौमित्र वन ही हैं। एक वाटिका मुझे भी यहां पर लगाने का अवसर प्राप्त हुआ है।सौमित्र वन में 32 तरह के पेड़ लगाए गए हैं, जिसमें पीपल, आम, शीशम, बरगद, अमरूद, अर्जुन, नीम, जामुन, आंवला, अशोक, बेल, कटहल, पाकड़, चितवन और हरसिंगार शामिल हैं।

अकबरनगर का बदला नाम

सौमित्र वन में 25 एकड़ के एरिए में वन होंगे। यहां 10 औषधीय पौधे भी होंगे और 100 करोड़ का सालाना टर्नओवर और प्राणवायु देने वाले पेड़ों की श्रृंखला होगी।सीएम योगी ने कहा, जिन लोगों ने जमीन के धंधे के साथ जुड़ करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम किया और भूमाफिया बनकर लोगों को ठगने का काम किया, ऐसे भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है और सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आज इसे खाली करवाया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।