Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है-तेजस्वी यादव

बीपीएससी छात्रों द्वारा बिहार के पटना में विरोध प्रदर्शन मामलें में अब तेजस्वी यादव भी सामने आये हैं।मोतिहारी में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम से पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है-तेजस्वी यादव
Tejashvi yadav

केटी न्यूज़/पटना

बीपीएससी छात्रों द्वारा बिहार के पटना में विरोध प्रदर्शन मामलें में  अब तेजस्वी यादव भी सामने आये हैं।मोतिहारी में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम से पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।उन्होंने इस दौरान कहा कि नीतीश कुमार रिटायर्ड हो चुके हैं और थक चुके हैं, वह कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। सरकारी बयानों पर कुछ बोल नहीं रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर काम चलाया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि उनकी प्रगति यात्रा नहीं, यह अधिकारियों की लूट की छूट यात्रा है। 

दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है-तेजस्वी यादव

इस मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है।तेजस्वी यादव ने कहा विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।उन्होंने आगे लिखा, 'बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। 

दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है-तेजस्वी यादव

महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।' इससे पूर्व तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ बताया और कहा कि वे होश में नहीं है। दो चार लोग दिल्ली में हैं और दो चार लोग पटना में जो अपने फायदे के लिए ये सरकार चला रहे हैं। सीएम को हाईजैक कर लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।