Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है,नरसिंहानंद पर लगाये एनएसए-इकरा हसन

गाजियाबाद के डासना स्थित जूना अखाड़े महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर बयान दिया।जिसे लेकर रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया।

हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है,नरसिंहानंद पर लगाये एनएसए-इकरा हसन
Iqra Hasan

केटी न्यूज़/गाजियाबाद

गाजियाबाद के डासना स्थित जूना अखाड़े महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर बयान दिया।जिसे लेकर रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया। सहारनपुर में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया।नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को गाजियाबाद में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। अब तक उनके खिलाफ गाजियाबाद में 2 और मुंबई में 1 मामला दर्ज हो चुका है।

हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है,नरसिंहानंद पर लगाये एनएसए-इकरा हसन

वहीं इस मामले में कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने नरसिंहानंद पर एनएसए लगाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है।इकरा ने नरसिंहानंद को नफरती और पाखंडी करार दिया।मुस्लिम संगठनों ने भी नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है।

हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है,नरसिंहानंद पर लगाये एनएसए-इकरा हसन

जानकारी के अनुसार समुदाय विशेष के लोग आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने शेखपुरा पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस की टीम भी वहां पहुंची। वहीं अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।