Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

देश को मोहब्बत की राजनीति की जरूरत है, नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए-डॉ. एसटी हसन

कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा के बयान पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी।

देश को मोहब्बत की राजनीति की जरूरत है, नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए-डॉ. एसटी हसन
Dr. ST Hassan

केटी न्यूज़/मुरादाबाद

कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा के बयान पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' भजन गाने वाले कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। 

देश को मोहब्बत की राजनीति की जरूरत है, नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए-डॉ. एसटी हसन

उनके ऐलान पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि भाजपा का एजेंडा रहा है 'यूज एंड थ्रो', इस्तेमाल करो और फेंक दो। उन्होंने कहा कि कन्हैया मित्तल ने एक भजन गाया था, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा था, भाजपा के तमाम सोशल मीडिया हैंडल पर भी यह भजन चलता रहा। उन्हें भी इस बात का एहसास हुआ होगा कि हिंदू माइथोलॉजी के हिसाब से रामचंद्र जी हर जगह हैं, उन्हें कौन लेकर आएगा।उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या भाजपा उन्हें लेकर आई? भाजपा ने तो उन्हें इस्तेमाल किया। इस देश को मोहब्बत की राजनीति की जरूरत है, नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हर पार्टी में सनातनी हैं, चाहे समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस या फिर बसपा।

देश को मोहब्बत की राजनीति की जरूरत है, नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए-डॉ. एसटी हसन

मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना तौकीर रजा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह मुसलमानों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करे। सरकार मुसलमानों की दिलज़ारी नहीं करे, इससे लोगों में आक्रोश पैदा होता है। जहां तक सड़कों पर उतरने का सवाल है तो इस दौरान भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि संविधान के दायरे में प्रदर्शन करें। हर धर्म में, हर जगह बहुत से लोग हैं, जो ज्यादा जज्बाती होते हैं।उन्होंने कहा कि हर सुलझा हुआ इंसान भाजपा का दामन छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।