Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में नंबर वन,दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ खाते खुले

प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना भी इसी के तहत है।केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना ने बुधवार को 10वर्ष पूर्ण कर लिए।

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में  नंबर वन,दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ खाते खुले
Jan Dhan accounts

केटी न्यूज़/लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है।जिसके चलते विभिन्न योजनाओं को लागू करने में यूपी नंबर वन पर है। प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना भी इसी के तहत है।केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना ने बुधवार को 10वर्ष पूर्ण कर लिए।

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में  नंबर वन,दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ खाते खुले

पूरे देश में इन दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ से ज्यादा प्रधानमंत्री जनधन खाते खुलवाए गए हैं। प्रदेश में 9.46 करोड़ से ज्यादा पीएम जनधन अकाउंट खोले गए हैं, जो देश भर में खोले गए कुल अकाउंट का 18 फीसदी है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें भी लगभग 5 करोड़ पीएम जनधन खाताधारक महिलाएं हैं। वहीं, पीएम जनधन अकाउंट के माध्यम से रूपे कार्ड वितरित करने में भी उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। 

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में  नंबर वन,दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ खाते खुले

उत्तर प्रदेश में 10 सालों में गरीबों के जनधन खाते खोलने को प्राथमिकता दी गई है, जिसका परिणाम है कि 21 अगस्त तक प्रदेश में कुल 9,46,62,464 लाभार्थियों के जनधन खाते खोले जा चुके हैं। खाता खुलवाने वालों में सर्वाधिक संख्या ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्रों की है, जहां 6,81,66,123 लोगों का खाता खोला गया है। इसी तरह शहरी और मेट्रो बैंक ब्रांच के माध्यम से 2,64,96,341 खाते खोलने में सफलता मिली है। 

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में  नंबर वन,दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ खाते खुले

पीएम जनधन अकाउंट खुलवाने में यह राज्य आगे

उत्तर प्रदेश-9.46

बिहार-6,06,80,517 

पश्चिम बंगाल -5,18,88,115

मध्य प्रदेश-4,38,81,099

राजस्थान -3,57,41,553

महाराष्ट्र-3,54,81,136

ओडिशा -2,19,54,863

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में  नंबर वन,दस वर्षों में अब तक 53 करोड़ खाते खुले

प्रधानमंत्री जनधन योजना एक राष्ट्रीय मिशन है। इसमें प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक मूल बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षारता, ऋण की उपलब्धता, बीमा तथा पेंशन सुविधा सहित सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा, लाभार्थियों को रूपे डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है, जिसमें एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर भी शामिल है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।