Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अवैध बालू ढुलाई को लेकर चला 12 घंटों तक छापेमारी अभियान, छह पोकलेन जब्त 8.50 करोड़ रुपए वसूला गया जुर्माना

अवैध बालू ढुलाई को लेकर चला 12 घंटों तक छापेमारी अभियान, छह पोकलेन जब्त 8.50 करोड़ रुपए वसूला गया जुर्माना

अवैध बालू ढुलाई को लेकर चला 12 घंटों तक छापेमारी अभियान, छह पोकलेन जब्त 8.50 करोड़ रुपए वसूला गया जुर्माना

- दो पोकलेन चालक गिरफ्तार, 98 ओवरलोड ट्रकों पर हुई कार्रवाई

केटी न्यूज/आरा

जिले में बालू के अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोड बालू के परिवहन के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में सदर एसडीओ, एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारीयों ने कोईलवर थाना, बड़हरा थाना, सैप बल, बीएमपी बल एवं सीआईएटी बल के साथ तड़के सुबह चार बजे से लगातार 12 घंटों तक कोईलवर थाना क्षेत्र के सेमरा दियारा सोन नदी के किनारे छापेमारी की गई। जिसमे छह पोकलेन को अवैध खनन करते हुए जब्त किया गया है। साथ ही दो पोकलेन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त पोकलेन एवं गिरफ्तार चालक के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा कोइलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लगभग 4.50 करोड़ रुपए का दण्ड अधिरोपित किया गया है।

अवैध बालू ढुलाई को लेकर चला 12 घंटों तक छापेमारी अभियान, छह पोकलेन जब्त 8.50 करोड़ रुपए वसूला गया जुर्माना

वहीं, भोजपुर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मनभावन चौक कोईलवर-छपरा मार्ग पर अवैध बालू लदे व ओवरलोड बालू लदे कुल 98 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गयी है। जिसपर खनन विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगभग चार करोड़ रुपए का दण्ड अधिरोपित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरूद्ध हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध खननकर्ताओं व पासिंग गिरोह में भय का माहौल बना हुआ है। अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी एवं इसमे संलिप्त वाहनों एवं पासर गिरोह में शामिल अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।