समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले-सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को साढ़े सात सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले-सीएम योगी
CM Yogi

केटी न्यूज़/लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को साढ़े सात सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने एक हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण और 8087 युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया। सीएम ने लोकसभा चुनाव में कानपुर से रमेश अवस्थी व अकबरपुर से देवेंद्र सिंह 'भोले' की जीत के लिए आभार जताया।सीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज, लाल इमली, चुन्नीगंज में कानपुर वासियों से संवाद किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह 'भोले', महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, मानवेंद्र सिंह चौहान, अविनाश सिंह चौहान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय आदि मौजूद रहे।

सीएम ने कार्यक्रम में कहा समाजवादी पार्टी के कारनामों से हर कोई परिचित है। पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं। यह लोग इतिहास की पुनरावृत्ति कर रहे हैं। गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी। इनका दिखाने वाला और असली चेहरा अलग है। इनकी वजह से सीसामऊ की जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है।सपा वाले गरीबों की संपत्ति पर कब्जा व दंगे भड़काते हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन व विकास का मॉडल दिया है। आपका वर्तमान उज्ज्वल और भविष्य की नई आकांक्षा के साथ आगे बढ़े। इस विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार प्रदेश में कार्य कर रही है। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था। अराजकता-गुंडागर्दी यूपी की पहचान बन चुकी है। त्योहारों के पहले दंगे होते थे। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था, नौजवान यूपी के बाहर जाता था, उसके सामने पहचान का संकट था। पीएम मोदी के आह्वान पर जनता ने 2017 में प्रदेश में भाजपा को जनादेश दिया। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश ने लंबी दूरी तय की। विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था का मॉडल अब उत्तर प्रदेश तय करता है। 

सीएम ने आगे कहा कि लाल इमली कानपुर की पहचान बन चुकी थी, लेकिन यह बंद हो गई है। यह कांग्रेस के बेईमानी व भ्रष्टाचार का स्मारक बन चुका है। नौजवानों को यहां नौकरी व रोजगार मिलना चाहिए था। हजारों लोगों के परिवार का पेट भरा जाना चाहिए था, लेकिन आज वह लाल इमली इनके भ्रष्टाचार का स्मारक बनकर चिढ़ा रही है। हमारी सरकार लाल इमली के पुनरोद्धार के बड़े पैकेज के साथ बढ़ने जा रही है। हमारी सरकार ने सिक यूनिट को पूरी लैंड व पुनरोद्धार के पैकेज का कार्य बढ़ाया है।