Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए साल का गिफ्ट,मन्दिर में लगेगी लिफ्ट

यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए साल का गिफ्ट,मन्दिर में लगेगी लिफ्ट
Temple

केटी न्यूज़/अयोध्या

यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। ताजा खबर ये है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएंगी। ऐसा करने से श्रद्धालुओं को पहली मंजिल पर चढ़ने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए साल का गिफ्ट,मन्दिर में लगेगी लिफ्ट

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने शनिवार देर शाम संवाददाताओं को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीन मंजिला है। भूतल पर रामलला विराजमान हैं। पहली मंजिल पर भगवान का दरबार होगा। उसके ऊपर भी एक मंजिल होगी, अभी यह तय नहीं है कि उसमें क्या होगा।

श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए साल का गिफ्ट,मन्दिर में लगेगी लिफ्ट

अनिल ने बताया कि राम दरबार के दर्शन के लिए लोग सीढ़ियों का उपयोग कर सकते हैं लेकिन जो लोग ऊपर जाना तो चाहते हैं लेकिन सीढ़ियों के सहारे नहीं जा सकते, उनके लिए हमने बहुत पहले से परकोटे से मंदिर तक जाने की व्यवस्था की है। मंदिरों के गलियारों को जोड़ने वाला परकोटा बनकर तैयार हो जाएगा। जो लोग दर्शन के लिए ऊपर जाना चाहते हैं, वे मंदिर के पीछे से जाएंगे। वहां लिफ्ट लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।