समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में लड़ेगी विधानसभा चुनाव-अखिलेश यादव

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह कल शुक्रवार को महाराष्ट्र जा रहे हैं।महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।अखिलेश ने कहा कि हमारे दो विधायक वहां पर पहले से ही थे।

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में लड़ेगी विधानसभा चुनाव-अखिलेश यादव

केटी न्यूज़/लखनऊ

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह कल  शुक्रवार को महाराष्ट्र जा रहे हैं।महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।अखिलेश ने कहा कि हमारे दो विधायक वहां पर पहले से ही थे। उम्मीद है इस बार हमें उससे ज्यादा सीटें मिलेंगी।सपा ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से कुछ सीटें मांगी हैं। 

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि इंडिया गठबंधन के साथ लड़े। हमने सीटें मांगी हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी और पूरी मजबूती के साथ गठबंधन के साथ खड़े होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द सब तय हो जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि घबराए तो वे लोग हैं जो उपचुनाव वाली सीटों पर से बीएलओ तक को हटा दिए। वे लोग माइक्रोस्कोप से पीडीए परिवार के अधिकारी और कर्मचारियों को ढूंढ़ रहे हैं।अखिलेश यादव दो दिन महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे इस दौरान उनकी मालेगांव और धुले में कार्यक्रम हैं जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी अब यूपी से बाहर भी पार्टी के विस्तार में जुटी है।ऐसे में सपा इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। सपा ने 30 सीटों पर पार्टी के प्रभाव का दावा किया है।सपा की नज़र राज्य की 10-12 सीटों पर हैं। इनमें वो सीटें हैं जहां मुस्लिम और यूपी से आने वाले लोग रहते हैं।माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन में सपा को 3-4 सीटें मिल सकती है।महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा में सपा के दो विधायक है।इनमें शिवाजी नगर से अबू आज़मी और भिवंडी सीट से रईस शेख विधायक है।