Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

सरस्वती एन्क्लेव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

सरस्वती एन्क्लेव में बुधवार को हथियारों के बल पर अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना की वारदात को अंजाम दिया।

सरस्वती एन्क्लेव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
Crime

केटी न्यूज़/ग्रेटर नोएडा

 ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव का है। यहां सरस्वती एन्क्लेव में बुधवार को हथियारों के बल पर अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद परिवार को बंधक बना लिया। नकदी और ज्वेलेरी पर हाथ साफ कर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए।

सरस्वती एन्क्लेव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

पीड़ित ने बताया कि वह ऑफिस से घर आने के बाद अपने बच्चों के साथ बाहर गोलगप्पे खाने गए थे। जब वापस घर आकर देखा तो मकान की लाइट ऑन थी। शक होने पर उसने बाहर रखे डंडे को अपने हाथ में लिया और अंदर चला गया। जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि 6 से 7 हथियारबंद बदमाश खड़े हुए थे। घर का गेट भी टूटा हुआ था। मकान मालिक विनीत के बताया कि जब नकाबपोश बदमाश उनको देख पकड़ने पीछे भागे तो वह घर के बाहर मदद के लिए चिल्लाते हुए दौड़े।

सरस्वती एन्क्लेव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

3 से 4 बदमाशों ने जब उसे पकड़ने के लिए दोबारा दौड़े तो वह चिल्लाया और चीखते हुए बाहर आया। तब तक बदमाश दूसरे रास्ते से भाग चुके थे। डकैती करने आए सभी नकाबपोश बदमाशों के पास तमंचा और चाकू था। डकैती करने आए बदमाशों ने उनके घर से 10 हजार रुपये नकद और उसकी पत्नी की सारे जेवर भी ले गए, जिनकी कीमत 5 से 7 लाख रुपए है। विनीत ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंची। टीम ने घर की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

सरस्वती एन्क्लेव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

आरोपी पीड़ित के ऊपर वाले घर से 10 हजार रूपये और कुछ आभूषण के साथ किरायेदार का एक गुल्लक ले गये है, जिसमें लगभग 300 रुपये थे। पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस लाख दावा करती हो कि हाईटेक सिटी में कानून व्यवस्था दुरुस्त है, लेकिन यहां कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर पुलिस को खुली चुनौती देते दिखे। लूट की घटना को अंजाम देकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।