Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डॉक्टर ने प्लास्टर के जगह कार्टून बांधकर बैंडेज किया घायल का पैर

मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह कार्टून बांध दिया।

डॉक्टर ने प्लास्टर के जगह कार्टून बांधकर बैंडेज किया घायल का पैर
Crime

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों के एक अचंभित कारनामे को उजागर करती है ये ख़बर।डॉक्टर को जहां भगवान का दूसरा रूप कहते है।वही भगवान  इलाज को लेकर इस तरह लापरवाही करते है ये इंसानियत भी शर्मसार हो जाये।मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह कार्टून बांध दिया। मरीज पांच दिनों से SKMCH में भर्ती है, लेकिन अभी तक उसका प्लास्टर नहीं किया गया है। 

डॉक्टर ने प्लास्टर के जगह कार्टून बांधकर बैंडेज किया घायल का पैर

घायल मरीज नीतीश कुमार  मीनापुर प्रखंड के बरांडा मझौलिया का निवासी है। 7 जून को वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने बताया कि वह बाइक से घूमने जा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसका पैर टूट गया।इलाज के लिए उसे मीनापुर PHC ले जाया गया। उसके बाएं पैर की हड्डी में फ्रैक्चर था, लेकिन नीतीश के पैर में डॉक्टर ने कार्टून बांधकर बैंडेज कर दिया और देर शाम बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया गया।

डॉक्टर ने प्लास्टर के जगह कार्टून बांधकर बैंडेज किया घायल का पैर

यहां आने के काफी समय तक कोई डॉक्टर भी देखने नहीं आएं। जब डॉक्टर आएं तो सिर्फ इंजेक्शन देकर चले गए।एडमिट हुए 5 दिन हो गए, लेकिन अभी तक प्लास्टर नहीं किया गया है।इस मामले में SKMCH अधीक्षक डॉ. विभा ने कहा कि इलाज किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। प्लेट की जगह पैर में कार्टून बांधने के संबंध में संबंधित डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जाएगी।मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।