दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में वकील का ड्रेस पहनकर आए हमलावर ने महिला को मारी चार गोली

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में वकील का ड्रेस पहनकर आए हमलावर ने महिला को मारी चार गोली

केटी न्यूज /नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब यहां पहुंची एक महिला को दनादन चार गोली मार दी गई। इसमें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के वेष में आया था। हमलवार ने महिला को पहचानते ही चार गोली दाग दी। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावर की पहचान कर ली गई है। हालांकि आरोपी महिला पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया। कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है कि हमलावर आखिरकार कोर्ट में हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। कोर्ट में मेटल डिटेक्टर लगे होने के बाद भी वह पकड़ा क्यों नहीं गया। दूसरी तरफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। यदि कानून व्यवस्था नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और इसे कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।