Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया पर्दाफाश

अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश कर 11 संदिग्धों की गिरफ्तारी की है।

अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया पर्दाफाश
Crime

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश कर 11 संदिग्धों की गिरफ्तारी की है।ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, झारखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से अंजाम दिया।इस  अलकायदा के मॉड्यूल से संदिग्धों में से 6 की गिरफ्तारी राजस्थान के भिवाड़ी से, रांची से 4,  हज़ारीबाग से एक और यूपी के अलीगढ़ से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 11 की गिरफ्तारी कर ली गयी है।करीब आधा दर्जन लोगों से अभी भी पूछताछ चल रही है।

अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को डॉक्टर इश्तेयाक के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। डॉक्टर को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई और उसके मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स को जब खंगाला गया तो इस मॉड्यूल की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि मॉड्यूल से जुड़े सभी आतंकी सोशल मीडिया एप टेलीग्राम के जरिये एक दूसरे से जुड़े हुए थे। इन्होंने कई ग्रुप भी बना रखे थे जिनमें कुछ मेंबर पाकिस्तान और अफगानिस्तान व अन्य अरब देशों के थे। 

अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया पर्दाफाश

इस मॉड्यूल को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी हजारीबाग से पकड़े गए फैजान की थी जोकि मॉड्यूल में मौजूद संदिग्धों को फिजिकल ट्रेनिंग के अलावा अलग-अलग हथियार चलाने और बम बनाने की ट्रेनिंग देता था। ये टैनिंग झारखंड के जंगलों, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दी जा रही थी।इस मॉड्यूल का सरगना डॉक्टर इश्तियाक अहमद है जोकि रांची के एक नामी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत था। आरोपियों की पहचान झारखंड के रहने वाले मोतिउर, रिजवान, मुफ्ती रहमातुल्ला और फैजान अहमद के रुप में की गई है। अन्य आरोपियों में राजस्थान के भिवाड़ी से हसन अंसारी, उनकामुल अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अरशद खान, उमर फारूक, शाहबाज अंसारी है। इनमें से ज्यादातर झारखंड के हज़ारीबाग और रांची के रहने वाले हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।