Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

पुलिस व शराब तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल

शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के देवल डेहरा गांव के पास शराब तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक शराब तस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिस पदाधिकारी भी जख्मी हुए है।

पुलिस व शराब तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल

- राजपुर थाना क्षेत्र के देवल डेहरा गांव के पास की है घटना, शराब की खेप के साथ गिरफ्तार हुए चार तस्कर, दो बाइक जब्त
- पकड़े जाने पर पुलिस ने उलझ गया था तस्कर, पिस्टल छिनने में लगी गोली

पुलिस व शराब तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल

केटी न्यूज/राजपुर
शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के देवल डेहरा गांव के पास शराब तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक शराब तस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिस पदाधिकारी भी जख्मी हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही बक्सर एसपी मनीष कुमार व सदर डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के बाद एक हट्टा कट्ठा तस्कर पुलिस पदाधिकारी से उलझ गया तथा उनकी पिस्टल छिनने का प्रयास किया। इसी छिना झपट में गोली चली, जो उसके पैर में लग गई। जबकि तस्कर ने बताया कि पुलिस ने भागने के दौरान गोली मारी है। पुलिस की गोली से जख्मी तस्कर की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव के गुंजन कुमार के रूप में हुई है। उसके बाइ पर बैठा तियरा के सोल्जर कुमार समेत दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि जख्मी तस्कर का पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल बक्सर में इलाज करवाया जा रहा है।

पुलिस व शराब तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल

मिली जानकारी के अनुसार तस्करों का एक ग्रुप जिसमें छह लोग तीन बाइक पर सवार हो यूपी के देवल गांव से शराब का सेवन कर तथा शराब की खेप लेकर आ रहे थे। जैसे ही वे लोग देवल पुल को पार करने लगे कि उनकी संदिग्ध हरकतों को देख पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। लेकिन वे लोग भागते हुए देवल डेहरा तक आ गए। इसी दौरान पीछा कर रही पुलिस ने दो बाइक पर सवार तस्करों को घेर लिया। एक बाइक पर सवार दो तस्कर पकड़ लिए गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार गुंजन तथा सोल्जर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक पुलिस पदाधिकारी ने गुंजन को पकड़ लिया। इस दौरान वह उक्त पुलिस पदाधिकारी से ही उलझ गया तथा उनकी पिस्टल छिनने लगा। इसी दौरान पिस्टल से गोेली चल गई जो गुंजन के पैर में जा लगी। गोली लगते ही गुंजन खून से लथपथ हो जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही उसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि फरार हुए दो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस व शराब तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी घायल

क्या कहते है एसपी
राजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर यूपी से शराब पीकर तथा अपने साथ शराब की बोतले लेकर आ रहे तस्करों को पकड़ने गई पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार तस्करों को दबोचा। इस दौरान एक तस्कर पुलिस पदाधिकारी से उलझ गया तथा उनका पिस्टल छिनने लगा। इसी दौरान पिस्टल से चली गोली उसके पैर में लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। - मनीष कुमार, एसपी, बक्सर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।