Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को
Keshav Times

दसियांव की रश्मि ने गेट परीक्षा में पाया 15 वां रैंक, गांव के साथ जिले का किया नाम रोशन

दसियांव की रश्मि ने गेट परीक्षा में पाया 15 वां रैंक, गांव के साथ जिले का किया नाम रोशन

केसठ।केटी न्यूज

केटी न्यूजकेटी न्यूजप्रखंड के दसियांव गांव के रहने वाले हरेंद्र प्रसाद द्विवेदी की बेटी रश्मि कुमारी ने गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। रश्मि ने गेट परीक्षा के लाइफ साईंस स्ट्रीम में देश भर में 15 वां रैंक हासिल किया है। रश्मि का गेट स्कोर में 884 है। इस परीक्षा में लगभग तीस हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे।

दसियांव की रश्मि ने गेट परीक्षा में पाया 15 वां रैंक, गांव के साथ जिले का किया नाम रोशन

उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता पिता समेत गांव के लोग खुश हैं। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रश्मि की पढ़ाई बक्सर से ही हुई है। रश्मि ने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई बक्सर, इंटर मीडिएट की पढ़ाई बनारस स्कूल से की है। उन्होंने बीएससी बक्सर एमवी कॉलेज से की। वर्तमान में रश्मि एमएससी की पढ़ाई बीएचयू बनारस से कर रही हैं। इस दौरान वे गेट की परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी। रश्मि के पिता हरेंद्र प्रसाद द्विवेदी बक्सर कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। रश्मि की माता मधु देवी अधिवक्ता हैं। रश्मि ने बातचीत के दौरान बताया कि दृढ़ संकल्प के साथ परिश्रम करने से सफलता निश्चित मिलती है।

दसियांव की रश्मि ने गेट परीक्षा में पाया 15 वां रैंक, गांव के साथ जिले का किया नाम रोशन

इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों को दिया है। वहीं बेटी की सफलता पर परिवार के लोग बेहद खुश हैं। उन्होंने परिवार के साथ मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। माता-पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उनकी बेटी आज पूरे जिले में अपना नाम रोशन कर रही हैं।रश्मि चार भाई बहन है। बड़ा भाई एमबीबीएस कर रहा है। छोटा भाई एनडीए कैडेट है। बहन दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र से स्नातक कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।