तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान ने मणियां पंचायत भवन में किया कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन मणियां परिसर में बुधवार को तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दीनानाथ सिंह ने की, जबकि मंच संचालन व्याशमुनि सिंह ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्था के संरक्षक डॉ. कुंवर भीम सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान ने मणियां पंचायत भवन में किया कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

केटी न्यूज/नवानगर

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन मणियां परिसर में बुधवार को तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दीनानाथ सिंह ने की, जबकि मंच संचालन व्याशमुनि सिंह ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्था के संरक्षक डॉ. कुंवर भीम सिंह की सक्रिय भूमिका रही। समारोह के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

अपने संबोधन में अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. कुंवर भीम सिंह द्वारा समाज सेवा की जो अलख जगाई गई है, वह जनहित में अत्यंत सराहनीय है और इससे समाज में सकारात्मक सोच को बल मिलता है। वहीं संस्था के संस्थापक डॉ. कुंवर भीम सिंह ने बताया कि तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान द्वारा यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष नियमित रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद भी गांव-गांव जाकर उन लोगों तक कंबल पहुंचाए जाते हैं, जो किसी कारणवश समारोह स्थल तक नहीं आ पाते। साथ ही संस्था शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय है और असहाय बच्चों को नर्सरी से लेकर उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर सुरेंद्र सिंह, विनोद जी, सतेंद्र सिंह, अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे।