सीबीआई से हो यमुना सिंह की मौत की जांच, थानेदार को हो फांसी : महाराज

सीबीआई से हो यमुना सिंह की मौत की जांच, थानेदार को हो फांसी : महाराज
पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेत चंद्रविजय सिंह व अन्य

- कोपवां पहुंच महाराजा फाउंडेशन ने किया पीड़ित परिवार से मुलाकात

केटी न्यूज/ डुमरांव

शनिवार को महाराणा फाउंडेशन बक्सर का एक प्रतिनिधिमंडल कोपवां पहुंच स्व यमुना सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान टीम ने बड़े ध्यान से घटना की जानकारी ली तथा इस मामले में दोषी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने व इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। टीम का नेतृत्व कर रहे डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि यह घटना पुलिस के बर्बरता की उपज है। उन्होंने कहा कि स्व यमुना सिंह सभ्य शरीफ इंसान थे। लेकिन कोरानसराय थानाध्यक्ष द्वारा दुर्भावना से ग्रसित होकर उन्हें जलील किया गया। जिससे आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या किया। उन्होंने थानाध्यक्ष समेत दोषी लोगों को फांसी दिए जाने की मांग की है।

वही मां शिवरात्रि हास्पिटल के डा केके सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिना पर्यवेक्षण के उन्हें गिरफ्तार करना सरासर गलत था। युवा नेता व बक्सर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले रामजी सिंह ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें आत्महत्या के लिए उकासने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। रामजी ने कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर एफआईआर दर्ज नहीं हुआ तो सड़क पर उतर प्रदर्शन किया जाएगा। मातमपुर्सी में पहुंचने वालो में स्व. यमुना सिंह के मित्र डॉ. बालेश्वर सिंह के अलावा शिवरात्रि हास्पिटल के डाॅ. आशुतोष सिंह, जगदीश सिंह, चुनू सिंह, बंशी सिंह, बिनोद सिंह, पंकज बसुधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।